ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
खेल

धोनी के साथ काम करना चाहते हैं तो अपनाएं ये आसान तरीका, सैलरी भी मिलेगी

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी की सिर्फ क्रिकटिंग दुनिया में ही नहीं रिस्पेक्ट है। इसके बाहर भी लोग उनकी सादगी, देश के प्रति प्यार, जिद के दीवाने हैं। धोनी इस समय क्रिकेट से दो महीने की छुट्टी लेकर कश्मीर में सेना के साथ हैं। आप भी एमएस धोनी की तरह आर्मी की वर्दी पूरे हक के साथ पहन सकते हैं। उनके साथ रह सकते हैं। ट्रेनिंग कर सकते हैं, सैनिकों के साथ एक मैस में खाना खा सकते हैं। देश की सुरक्षा का जिम्मा उठाते हुए गश्त लगा सकते हैं और इसके लिए आपको सैलरी भी मिलेगी। हालांकि, धोनी को सम्मान स्वरूप टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नंल का पद दिया गया, लेकिन आप भी बिना किसी कठिन परीक्षा के इस आर्मी का हिस्सा बन सकते हैं। हमारे देश में करीब 40 हजार लोग ऐसे हैं, जो अपने काम से ब्रेक लेकर सैनिक बनते हैं।

इन 40 हजार में नेता, बिजनेस मैन तक शामिल हैं। भारतीय सेना का एक अहम हिस्सा टेरिटोरियल आर्मी से हर वो व्यक्ति जुड़ सकता है, जो शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट ‌हों। वह इस आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर शामिल हो सकता है, लेकिन इसमें शामिल होने की भी एक शर्त है। वो यह कि आपके पास अपना कमाई का एक जरिया होना चाहिए, क्योंकि यह कोई पक्की नौकरी नहीं है। इसे आप वॉलंटियर सर्विस मान सकते हैं। इसमें जब तक आर्मी को जरूरत महसूस होगी, तब तक सर्विस देनी होगी। इस आर्मी में उम्र 18 से 42 के बीच होनी चाहिए। भारतीय सेना का ही एक अहम हिस्सा टेरिटोरियल आर्मी होती है। आर्मी को जहां भी जरूरत होती है, वहां टेरिटोरियल आर्मी अपनी एक यूनिट भेजती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button