ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
खेल

भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान, डु प्‍लेसिस की टी20 से छुट्टी, ये होगा नया कप्तान

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस से छीन कर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को दी गई है। टी-20 सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए डु प्लेसिस की कप्तानी बरकरार रखी गई है। हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद ऐसी अटकलें थीं कि डु प्लेसिस के हाथों से कमान जा सकती है और टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। टी-20 टीम में तीन नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। टेम्बा बावुमा, बजरेन फॉर्टयुइन और तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे टीम में आए हैं। टेस्ट टीम में भी तीन नए चेहरे हैं। नोर्टजे के अलावा यहां सेनुरान मुथुसामी और रूडी सेकेंड्स को टीम में जगह मिली है। रासी वान डेर डुसेन को टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

वहीं टेम्बा टेस्ट टीम के उपकप्तान होंगे। टी-20 में एडिन मार्कराम, थेयुनिस डे ब्रूयन और लुंगी नगिदी को जगह नहीं मिली है। सीएसए के कार्यकारी निदेशक कोरी वान ज्याल ने कहा, ‘टी-20 विश्व कप में अब एक साल से भी कम का समय है। यह टी-20 सीरीज हमें अपनी नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी विकल्पों को परखने का आखिरी मौका देगी। इसलिए हम एक कम अनुभव वाली टीम के साथ जा रहे हैं।

टी-20 टीम : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन (उपकप्तान), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बजोर्न फॉर्टयुइन, बेयूरन हैंड्रिक्स, रीजा हैंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जोन-जोन स्मुट्स।

टेस्ट टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उपकप्तान), थेयुनिस डी ब्रूयन, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, जुबायर हमजा, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, सेनुराह मुथुसामी, लुंगी नगिदी, एनरिक नोर्टजे, वर्नोन फिलेंडर, डेन पिएड्ट, कैगिसो रबाडा, रूडी सेकेंड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button