ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
देश

पाक की नापाक हरकतों के बीच गृह मंत्री ने BSF को सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के दिए निर्देश

नई दिल्‍ली। एक ओर दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जीत के लिए जद्दोजहद कर रही है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ अपने नापाक मंसूबों को साकार करने में जुटा है। पाकिस्‍तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए आए दिन सीज फायर का उल्‍लंघन कर रही है। इन्‍हीं रिपोर्टों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) बीएसएफ को पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।

एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने निर्देश दिया है कि खास तौर से उन इलाकों में जहां फेंसिंग यानी बाड़ (तारबंदी) नहीं है… वहां तगड़ी सतर्कता बरती जाए। उन्‍होंने दोनों देशों से लगती सीमाओं की सुरक्षा की समीक्षा की और बीएसएफ को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करे कि सीमा पार से किसी भी प्रकार की घुसपैठ या संदिग्‍ध गतिविधि नहीं होने पाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव (Punya Salila Srivastava) ने अपनी रोजाना प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

दरअसल, ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं कि देश विरोधी तत्‍व इस संकट की घड़ी में भारत में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। ऐसे तत्‍व कोरोना आतंकी के तौर पर भारत सीमावर्ती मस्जिदों में छिपे बैठे हैं। इनमें कई पाकिस्‍तानी भी शामिल हैं। यही नहीं 40-50 कोरोना संदिग्धों तैयार हैं जिनका मकसद भारत में कोरोना संक्रमण फैलाना है। ऐसी जानकारियां सामने आने के बाद बिहार में नेपाल सीमा (Nido Nepal Boarder) पर भी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। यही नहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी ऐसी साजिश से अवगत कराया गया है।

अभी हाल ही में सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा था कि पाकिस्तान कोविड-19 से पैदा हालात का लाभ उठाकर जम्मू कश्मीर में माहौल को बिगाड़ना चाहता है। उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर घुसपैठ के प्रयासों ने पाकिस्‍तानी सेना के मंसूबों को बेनकाब कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में घुसपैठ और सीजफायर के उल्लंघन की घटनाओं को बार-बार दोहरा रहा है। रिपोर्टें ऐसी भी हैं कि पिछले कई दिनों से काफी संख्या में प्रशिक्षित आतंकी भी पाक सेना की चौकियों में रुके हुए हैं और घुसपैठ के लिए मौके का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button