ब्रेकिंग
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स... धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं पर भड़के उपायुक्त आदित्य रंजन: सख्त कार्... झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात... रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मनाया गया 'संविधान गौरव दिवस': संविधान निर्माता डॉ. ... धनबाद के वासेपुर में जमीन धोखाधड़ी मामले पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: शमशेर नगर स्थित आरोपी के घर पर कु... पंजाब के कई इलाकों में आवश्यक मरम्मत के चलते लगेगा लंबा पावर कट: सुबह से शाम तक बाधित रहेगी बिजली आप...
देश

सेना की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों के लांचिंग पैड उड़ाए, पांच पाकिस्तानी सैनिक भी ढेर

श्रीनगर। नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर पाकिस्तानी सेना को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में नीलम घाटी में पाकिस्तान के पांच सैनिक मार गिराए। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेड मुख्यालय को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा उसका एक लांचिंग पैड भी तबाह कर दिया। वहीं, भारतीय क्षेत्र में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भी शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

ANI

✔@ANI

India carries out precision targeting of gun areas, terrorist launch pads and ammunition in response to unprovoked ceasefire violation by Pakistan in Keran Sector of Kupwara district. Reports of heavy damage on enemy side: Defence Spokesperson, Srinagar

Twitter पर छबि देखें

ANI

✔@ANI

Video shot from drone as Indian army precision targets Pakistani terror launch pads (video source: Indian Army)

एम्बेडेड वीडियो

3,944 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

 

इस पर भारतीय जवानों ने भी तोपखाने और मोर्टार का इस्तेमाल किया। इसमें पाकिस्तानी सेना की दोमेल चौकी के अलावा दुदनियाल में स्थित उसके ब्रिगेड मुख्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एथमुकाम और दुदनियाल के बीच स्थित आतंकियों का लां¨चग पैड पूरी तरह तबाह हो गया। इसी लांचिंग पैड पर सुबह पाकिस्तानी सेना की गतिविधि देखी गई थीं। हालांकि, इसकी अधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

लेकिन सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना के चार से पांच सैनिक मारे गए हैं या जख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े चार बजे पाकिस्तानी बंदूकें पूरी तरह खामोश हो गई। गौरतलब है कि गत सप्ताह केरन सेक्टर के रास्ते ही पांच घुसपैठिए दाखिल हुए थे। इन्हें गत रविवार को हुई मुठभेड़ में मार रिाया था। हालांकि इस दौरान पांच सैन्यकर्मी भी शहीद हो गए थे। पिछले सप्ताह ही सुंदरबनी-नौशहरा सेक्टर में भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की थी, जिसमें छह जवान जख्मी हो गए थे। इस साल एक जनवरी से 23 फरवरी तक पाकिस्तान 646 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

सेना ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

पाकिस्तानी सेना ने तोपों से पथरा और इसके पास के गांवों को भी निशाना बनाया। गोलाबारी से पंजगाम, मलिकपोरा, टीसीपी हफरुदा और फरकियां इलाके में दहशत फैल गई। इसके अलावा बलवीर और गुलाब पोस्ट को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें पूरी तरह नाकाम रही। गोलाबारी के मद्देनजर सेना ने नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों में बसे स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिया है। हालांकि, अधिकांश लोगों ने अपने घरों के आसपास बने निजी व सामुदायिक बंकरों में शरण ली है। नागरिक प्रशासन और सैन्य प्रशासन ने स्थानीय लोगों से कहा है कि वह गोलीबारी पूरी तरह बंद होने के बाद ही बाहर आएं।

Related Articles

Back to top button