ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

lockdown in India: लॉकडाउन की अवि‍धि बढ़ाने पर आज राज्यों के सीएम के साथ चर्चा करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली। देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। इस दौरान अगले हफ्ते खत्म हो रहे लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाने या खत्म करने पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 199 हो गई है, जबकि कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,412 तक पहुंच गई है।

माना जा रहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार 14 अप्रैल से पहले देश भर में जारी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के संकेत दे सकती है। इससे पहल कई कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन को बढ़ाने की अपील की है।

बुधवार को संसदों और अन्य दलों के नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट किया था कि 14 अप्रैल को एकसाथ लॉकडाउन को नहीं हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता हर व्यक्ति के जीवन को बचाना है। आधिकारिक बयान के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के विस्तार का सुझाव दिया है।

ओडिशा सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए लॉकडाउन की अवधी को 30 अप्रैल बढ़ा दिया है। बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा ने पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से पहले और कोरवा के बाद का जीवन एक जैसा नहीं होगा।’

बता दें कि यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी लॉकडाउन लगाए जाने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्रियों के साथ 2 अप्रैल की बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने घातक वायरस के प्रसार की से निपटने के लिए साधनों पर चर्चा की थी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते सरकार ने 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है। दरअसल कोरोना वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति से फैलता है। इसलिए जरुरी है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। फिलहाल सभी राज्यों ने अपनी सीमाओं को बंद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button