ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

तब्‍लीगी के बाद जमात-ए-शूरा ने बढ़ाया संकट, गुजरात में 1100 आए; चार कोरोना पॉजिटिव

अहमदाबाद। Coronavirus: कोरोना महामारी के दौरान निजामुद्दीन मरकज की तब्‍लीगी जमात कोविड-19 वायरस की सबसे बड़ी कैरियर बनकर सामने आई लेकिन अब गुजरात में तुर्कमान गेट की जमात ए शूरा के करीब 11 सौ सदस्‍यों के आने की बात सामने आई है। इनमें से चार के टेस्‍ट पॉजि‍टिव आए हैं।

गुजरात में 70 नए कोरोना पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए, जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 378 हो गए हैं, जिसमें 33 डिस्चार्ज और 19 मौतें शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि दिल्‍ली निजामुद्दीन मरकज से गुजरात में आए 127 लोगों की पहले पहचान की जा चुकी है। इनमें तीन लोगों की और पहचान की गई है। राज्‍य में मरकज से आए 130 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इन सभी को क्‍वारंटाइन कर सभी आवश्‍यक कार्यवाही की जा रही है। झा ने बताया कि भरुच में शूरा जमात के मरकज से आए 4 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव मिले हैं। शूरा के 1095 लोग गुजरात आए हैं प्रशासन को इसकी जानकारी भी मिली जिसके बाद से सरकार व प्रशासन काफी चौकन्‍ना है।

शूरा जमात के 1095 में से 4 भरुच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, ये सभी तमिलनाडु से ट्रेन के जरिए अंकलेश्‍वर पहुंचे तथा वहां से बस के जरिए भरुच पहुंचे थे। 12 से 17 मार्च तक वे मस्जिद में ठहरे तथा बाद में पास के गांव ईखर की एक मस्जिदमें चले गए। प्रशासन ने ईखर गांव की 7 किमी की त्रिज्‍या में आने वाले गांव आमोद, आरछण, सुथोदरा, तेलोद,मातर, दांडा, दोरी, कोठी, करेणा, तथा भरुच तहसील के कंबोली, सीमिलिया किसानाड व पालेज गांव को 23 अप्रेल तक के लिए सील कर दिया। पुलिस महानिदेशक झा ने बतायाकि गुजरात में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर क्राइम निगरारी कर रही है, फेसबुक, ट्वीटर, टिकटॉक के 164 अकाउंट ब्‍लॉक किए जा चुके हैं।

जानें, क्‍या है जमात ए शूरा

तब्‍लीगी जमात के ग्‍लोबल हेडक्‍वार्टर निजामुद्दीन मरकज के अमीर मौलाना जुबेर के निधन के बाद मौलाना साद मरकज के अमीर बन बैठे तो मौलाना जुबेर के पुत्र जुहेरुल हसन ने तुर्कमान गेट पर मौलाना इब्राहिम के साथ मिलकर जमात ए शूरा का संचालन करने लगे। मौलाना साद व जुहेरुल हसन में मरकज पर कब्‍जे को लेकर भारी तनातनी है तथा लॉकडाउन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों के चलते साद के कानूनी शिकंजे में फंसने के बाद मरकज की कमान भी जमात ऐ शूरा के हाथ में आ सकती है।

Related Articles

Back to top button