ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

BJP विधायक ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, सैकड़ों समर्थकों के साथ मनाया बर्थडे

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देशव्यापी लॉकडाउन है। प्रशासन ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन कर्नाटक के तुमकूरू से भाजपा विधायक ‘मसाला’ जयराम ने नियम कानून को ताक पर रख कर सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

लॉकडाउन के दौरान किसी भी जगह पर भीड़ जमा करने पर पाबंदी है लेकिन नेताजी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके आवास पर सैकड़ों लोग जमा हुए नेताजी ने सबके सामने अपना बर्थडे केक काटा और सबको बिरयानी भी खिलाई।

PunjabKesari
उल्लेखनीय है कर्नाटक में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अपने बुलेटिन में कहा, ‘10 अप्रैल को शाम पांच बजे तक राज्य में कोविड-19 के कुल 207 मामलों की पुष्टि हुई है।’

विभाग ने बताया कि इनमें से छह रोगियों की मृत्यु हो चुकी है और 34 को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इसने कहा कि 167 सक्रिय मामलों में से 163 रोगी (एक गर्भवती महिला सहित) अस्पतालों में पृथक वास में हैं और उनकी हालत स्थिर है। वहीं, चार रोगी गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं। दस नए मामलों में नौ उन रोगियों के संपर्क में आए लोग हैं जो पहले ही इस विषाणु से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button