ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

हरियाणा में आग लगने से 7 गांवों में जली गेहूं की फसल

रोहतक जिले में गुरुवार शाम से देर रात 7 गांवों में आग लगने से गेहूं की सैकड़ों एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। परेशान ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक गुरुवार शाम को तेज हवा चलने के साथ ही अलग-अलग गांवों से आग लगने की सूचनाएं आने लगीं। विभाग के पास पांच बड़ी गाड़ियां हैं। ऐसे में विभाग में अफरा-तफरी मच गई। एक जगह आग पर काबू नहीं पाया जा सका कि दूसरी जगह आग लगने की सूचना आ गई। सबसे ज्यादा नुकसान धामड़ गांव में बताया गया है, जहां 320 एकड़ के करीब गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा बहुजमालपुर, निंदाना, सीसरखास, खरावड़ और मकड़ौली में भी आग लगने की घटना हुई।

जिला फायर ब्रिगेड के पास मात्र पांच गाड़ियां हैं, जबकि एक महम व एक सांपला में खड़ी रहती है। ऐसे में आग बुझाने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को एक समय अलग-अलग गांवों में आग लगी तो विभाग को काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार और प्रशासन को अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button