ब्रेकिंग
हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग... Chamba Road Accident: चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौ... Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर 'सौरभ सिंह' बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलि... Railway Station Collapse: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा [शहर का नाम] स्टेशन? 5 साल में ही ढही छत, 1 अधिकार... Liquor Smuggling: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों से 500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, दो अरेस्ट Love Marriage: पति का पैर टूटा तो पत्नी ने छोड़ा साथ, अब प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आते ही सामने आई नई जिद IMD Alert: दिल्ली में आज बारिश, MP-राजस्थान में हीटवेव; कैसा रहेगा पहाड़ी राज्यों का मौसम?
देश

देश-विदेश से आ रही शुभकामनाएं, पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए कोलंबो मस्जिद में हुई विशेष दुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कोलंबो की बोहरा मस्जिद में एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इस प्रार्थना सभा में लोगों ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और भारत की सफलता की कामना की.

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर के कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी. केंद्रीय मंत्रियों से लेकर देश के राष्ट्रपति ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके इस खास दिन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

यहां देखें वीडियो:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी जी के मेहनत और नेतृत्व में देश ने कई बड़े लक्ष्य हासिल किए हैं. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थना करते हुए कहा कि वह हमेशा खुश रहकर देश को और ऊंचाईयों पर ले जाएं.

त्याग, तपस्या और समर्पण का नाम मोदी-शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा कि देश के लिए त्याग, तपस्या और समर्पण का नाम मोदी है. इसके आगे उन्होंने लिखा कि उनके अथक प्रयास से भारत को एक नई दिशा मिली है. पीएम मोदी ने गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के हित को हमेशा आगे रखा है.

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

Related Articles

Back to top button