ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
महाराष्ट्र

‘कार में अचानक लगा फुफकारने, बोला- सांप ने काटा है…’ ड्राइवर ने रोकी गाड़ी, नीचे उतरकर व्यापारी ने समंदर में लगा दी छलांग

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यापारी ने समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना मंगलवार आधी रात को हुई. व्यापारी की पहचान अमित शांतिलाल चोपड़ा के नाम से हुई है. उसकी उम्र 47 साल बताई जा रही है. वो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था. आशंका है कि उसने पेशेवर कारणों से आत्महत्या की है.

जानकारी के मुताबिक अमित शांतिलाल चोपड़ा मंगलवार आधी रात को टैक्सी से जा रहा था. जैसे ही उनकी टैक्सी बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर पहुंची, तो वो अजीब हरकतें करने लगा. इसी दौरान उसके सांप की तरह फूंक मारी और चिल्लाकर कहा कि उसे सांप ने काट लिया है.

इससे टैक्सी ड्राइवर डर गया और उसने टैक्सी किनारे पर खड़ी कर दी. इसके बाद, चोपड़ा ने टैक्सी का दरवाजा खोला और सी लिंक से समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली. यह देख टैक्सी ड्राइवर ने तुरंत सी लिंक स्टाफ और पुलिस को घटना की सूचना दी.

परिवार में मचा कोहराम

मामले की जानकारी मिलने पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया . पुलिस अधिकारियों ने बताया मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की सूचना परिवार को दे दी गई है. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने कहा पूछताछ के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा. इसलिए पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है.

टैक्सी में करने लगा अजीब हरकतें

मृतक एक व्यवसायी था. वो नकली आभूषणों का व्यवसाय करता था. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अंधेरी पश्चिम, मुंबई में रहता था. वह मुंबई में ही अपने नकली आभूषणों का व्यवसाय करता था. चोपड़ा ने मंगलवार रात 1 बजे टैक्सी पकड़ी. टैक्सी बांद्रा होते हुए सी लिंक पहुंची.

इस दौरान वह अजीब हरकतें करने लगा. इसी दौरान उसके सांप की तरह फूंक मारी और चिल्लाकर कहा कि उसे सांप ने काट लिया है. इस पर टैक्सी ड्राइवर डर गया उसने गाड़ी रोक दी. नीचे उतरकर उसने आत्महत्या कर ली.

जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस चोपड़ा के आत्महत्या की जांच में जुट गई है. आने वाले दिनों में उनके रिश्तेदारों और बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी. क्या चोपड़ा आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे? क्या उन्हें कोई और परेशानी थी? इन सभी सवालों के जवाब तलाशकर पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Related Articles

Back to top button