ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim...
पंजाब

केंद्र ने पंजाब में आई बाढ़ को ‘बेहद गंभीर आपदा’ किया घोषित, राज्य को मिलेगा इतना कर्ज

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ ने आम जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जहां पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बड़े ऐलान किए हैं, वहीं अब खबर है कि केंद्र सरकार ने भी राज्य में आई बाढ़ को “बहुत गंभीर आपदा” माना है। माना जा रहा है कि अब राज्य को केंद्र से अतिरिक्त फंड और कर्ज मिल सकेगा।

सूत्रों के मुताबिक, पुनर्वास कार्यों में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी भी बढ़ाई जाएगी और पंजाब को लंबे समय के लिए 590 करोड़ रुपए का कर्ज मिल सकता है। यह फंड SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड) के तहत दिया जा सकता है। इसके अलावा जिन घरों को बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है, उन्हें मिलने वाले मुआवजे में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राज्य में आई इस भयानक बाढ़ को “बहुत गंभीर आपदा” घोषित करने की मांग की थी, जिसे अब केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भारी बारिश और बाढ़ के बाद पंजाब सरकार ने राज्य को “आपदा प्रभावित राज्य” घोषित किया था और राहत कार्यों में तेजी लाई गई थी।

Related Articles

Back to top button