ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...
देश

तेलंगाना, बंगाल और महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा, उद्धव बोले, नहीं था कोई दूसरा विकल्प

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए महाराष्ट्र, बंगाल और तेलंगाना ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। सबसे पहले ओडिशा ने इस महीने तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया था, जिसके बाद पंजाब ने भी एक मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की थी। कोरोना से पैदा हुए हालात की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से अभी देशभर में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

उद्धव बोले, कोई दूसरा विकल्प नहीं

वेबकास्ट के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। लॉकडाउन के दौरान स्थानीय हालात को देखते हुए नरमी और सख्ती बरती जा सकती है। उद्धव ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या सर्वाधिक इसलिए है क्योंकि मुंबई एवं पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा होने के चलते शुरू से ही यहां विदेश से संक्रमित आते गए। इसके अलावा राज्य में बड़े पैमाने पर जांच भी की जा रही है। महाराष्ट्र में पूरे देश की तुलना में सर्वाधिक 33,000 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें 19,540 जांच मुंबई में की गई है।

राज्य में गंभीर मरीज कम

मुख्यमंत्री ठाकरे का कहना है कि महाराष्ट्र में कोरोना रोगियों की संख्या अवश्य पूरे देश की तुलना में ज्यादा है। लेकिन इनमें गंभीर लक्षणों वाले रोगी पांच फीसद ही हैं और वह भी कुछ क्षेत्रों में ही सीमित हैं।

मरने वालों में गंभीर बीमारियों से पीडि़त ज्यादा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक इस महामारी के चलते जान गंवाने वाले लोगों में पहले से अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों की संख्या ही अधिक है। उद्धव ने संकेत दिया कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन की सीमा बढ़ने के बावजूद कृषि एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को उनके कार्य में छूट देने की व्यवस्था रखी जाएगी।

बंगाल में स्कूल-कॉलेज में 10 जून तक छुट्टी

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की बात कही है, क्योंकि कोरोना से निपटने के लिए अगले दो सप्ताह काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। ममता ने कहा कि बंगाल सरकार भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में है और हम केंद्र के फैसले के साथ हैं। ममता ने इसी के साथ बंगाल में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रखने की घोषणा की।

ड्रोन से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 10 जून तक बंद रखने का भी ऐलान किया। ममता ने कहा कि हम सभी को और अधिक सतर्कता बरतते हुए घरों में रहना चाहिए। ममता ने कहा कि कोरोना के हॉटस्पॉट वाले इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी और वहां लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। हालांकि, इस दौरान राशन व दवा समेत आवश्यक सामान की दुकानें खुली रहेंगी।

कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन एक मात्र उपाय

हैदराबाद में चंद्रशेखर राव ने पत्रकारों को लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने के कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार बहुत सख्ती के साथ इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके जरिए ही कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है। चंद्रशेखर राव ने पहले ही लॉकडाउन को बढ़ाने का समर्थन किया था।

Related Articles

Back to top button