पीएम मोदी बोले, भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए जान भी जहान भी दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि ‘जान है तो जहान है, जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है, देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।
और अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है, जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।’ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए अगले तीन से चार सप्ताह काफी क्रिटिकल हैं। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के लिए सुझाव दिए हैं।
भारत सरकार के सूत्रों का कहना है कि अधिकांश राज्यों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। केंद्र सरकार इस अनुरोध पर विचार कर रही है। बैठक के बाद शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तीस अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। इससे पहले पंजाब और ओडिसा राज्य पहले ही 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।
‘Jaan bhi and Jahan bhi’ – a future where people care about both the aspects, follow their duties and abide by the directions of the government – this will be important for India’s prosperous and healthy future: PM Modi https://twitter.com/ANI/status/1248914564126846976 …
ANI✔@ANI
‘Jaan hai to jahan hai’. When I had addressed the nation I had said that to save life of every citizen, lockdown and social distancing are very important. Most of the people understood this and stayed at home: PM Modi during video conference with Chief Ministers today. #COVID19
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने पहले ही 1 मई तक कर्फ्यू या पूर्ण लॉकडाउन का फैसला कर लिया है और सभी शैक्षणिक संस्थानों को 30 जून तक बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले आदेश तक राज्य बोर्ड की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।
PM has taken correct decision to extend lockdown. Today, India’s position is better than many developed countries because we started lockdown early. If it is stopped now, all gains would be lost. To consolidate, it is imp to extend it
केजरीवाल ने की लॉकडाउन बढ़ाने के पीएम के फैसले की तारीफ
पीएम के साथ बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि ‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है। आज अगर तमाम विकसित देशों के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर है तो इसकी वजह यह है कि हमने पहले ही लॉकडाउन कर दिया। अभी अगर इसे रोका गया तो इसके अभी तक जो भी फायदे मिले हैं, वे सभी खत्म हो जाएंगे। इसलिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाना बहुत महत्वपूर्ण है।’ इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री मोदी को सुझाव दिया कि पूरे देश में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया जाए।








