ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

कोरोना फैलाने को लेकर रांची-लोहरदगा में सांप्रदायिक दंगे की आहट, कई गांवों के लोग आमने-सामने; पुलिस ने संभाला मोर्चा

रांची/लोहरदगा। गुमला के सिसई में दो दिन पहले कोरोना फैलाने की अफवाह पर दो समुदायों में हुई झड़प और हत्या की घटना के बाद अब अन्य इलाकों में भी अफवाह फैलाकर माहौल बिगाडऩे की कोशिश हो रही है। शनिवार को रांची जिले के बुंडू और लोहरदगा के सेन्हा क्षेत्र में ऐसी ही अफवाह पर कई गांवों के सैैंकड़ों लोग गोलबंद होकर सड़क पर उतर आए। पुलिस और बुद्धिजीवियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

रांची में बुंडू थाना क्षेत्र के भोरंगाडीह गांव में शनिवार की देर शाम लगभग सात बजे अफवाह उड़ी की कुछ लोग कोरोना फैलाने की नीयत से यहां घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही आसपास के लगभग सैैंकड़ों लोग पारंपरिक हरवे-हथियार लेकर सड़क पर उतर गए। इस दौरान ग्रामीणों ने तीन अज्ञात लोगों को कोरोना फैलाने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। स्थिति तो संभालने के लिए बुंडू पुलिस तीनों युवकों को अपने साथ ले गई। हालांकि इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। भीड़ और हंगामे के बीच किसी ने शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा। वहीं बुंडू के सूर्य मंदिर के निकट चारआम गांव में भी एक आदमी के ग्रामीणों द्वारा पकड़कर ले जाने की सूचना मिली। वहां भी पुलिस पहुंची।

उधर लोहरदगा के सेन्हा के कुंदगड़ी गांव में भी समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कोरोना वायरस फैलाने की अफवाह के बाद कई गांवों के लोग अपने-अपने घरों से  निकलकर बाहर आ गए। समुदाय विशेष के लोगों ने घंटी बजाते हुए एक-दूसरे को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद एसपी प्रियदर्शी आलोक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित गांवों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अफवाह से पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कोरोना वायरस फैलाने की अफवाह गुमला जिले के सिसई से बढ़ते हुए अब लोहरदगा पहुंच चुकी है। अफवाह ऐसी फैली की कई गांव के लोग अपने-अपने घर से बाहर निकल आए। समुदाय विशेष के लोगों ने घंटी बजाते हुए एक-दूसरे को सूचना दी। इसके बाद लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोग काफी संख्या में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी प्रियदर्शी आलोक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, परंतु अफवाह फैलने से पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। गुमला जिले के सिसई में अफवाह के बाद दो समुदाय के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की जान चली गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

सिसई क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश चल ही रही थी कि इस बार लोहरदगा में यह आग फैली है। यह इलाका सिसई से सटा हुआ क्षेत्र भी है। बताया जाता है कि लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के कुंदगड़ी में एक समुदाय विशेष द्वारा कोरोना का संक्रमण फैलाने के लिए जंगल में जुटने की अफवाह क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसके बाद क्षेत्र के लोग घंट बजाते हुए अपने-अपने घर से बाहर निकल गए।

जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में फैले अफवाह की पड़ताल में जुट गई। इधर कोरोना फैलाने के अफवाह के बाद एसपी प्रियदर्शी आलोक भी क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। पता चल रहा है कि कुंदगड़ी से फैली अफवाह बढ़ते-बढ़ते कंडरा, बूटी, अलौदी, पारही तक पहुंच गई और समुदाय विशेष के लोग घंट बजाते अपने-अपने घर से बाहर निकल गए हैं, इस अफवाह से लोग काफी डरे सहमे भी हैं।

कोरोना फैलाने के अफवाह की जांच के लिए अलौदी गांव पहुंचे एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि रविवार को स्थानीय मुखिया व क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों  के साथ शारीरिक दूरी बनाकर पंचायत स्तर पर बैठक करेंगे। एसपी ने कोरोना को लेकर किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील लोगों से की। कहा, कि अफवाह फैलाने वालों को पुलिस चिन्हित करते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ पुलिस सख्त व कठोर कार्रवाई करेगी। एसपी ने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मौके पर एसपी के साथ डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, एसडीपीओ जितेन्द्र कुमार सिंह, बीड़ीओ सच्चिदानंद महतो, सीओ हरीश चंद्र मुंडा एवं सेन्हा थाना प्रभारी अनिल उरांव मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button