ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में EOW का बिग एक्शन, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत 10 जगहों पर रेड, निशाने पर शराब और कोयला कारोबारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में रविवार 21 सितंबर को EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. टीम ने रविवार तड़के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले के कई कोयला और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर रेड की कार्रवाई की है. जांजगीर में कोयला व्यापारी जय चंद कोसल और रायपुर में शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर पर छापे मारे गए हैं.

जांजगीर में कोयला कारोबारी के घर छापा: रविवार की सुबह सुबह जांजगीर में 12 सदस्यीय टीम ने कोयला व्यापारी जय चंद कोसल के घर अकलतरा में रेड मारी. यह छापा अंबेडकर चौक स्थित उनके निवास पर मारा गया. इस दौरान अधिकारियों ने उनके घर से अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए. बताया जा रहा है कि जय चंद के पिता खनिज विभाग में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत हैं. कार्रवाई की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

रायपुर-बिलासपुर में भी ईओडब्ल्यू की रेड: ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी कई ठिकानों पर दबिश दी है. रायपुर के देवनगरी इलाके में शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर पर छापा मारा गया. बिलासपुर में भी कोयला घोटाले से जुड़े कारोबारियों के यहां कार्रवाई की गई.

प्रदेशभर में 10 ठिकानों पर ईओबल्यू के छापे: रायपुर में 3-4 जगहों समेत प्रदेशभर के 10 ठिकानों पर एक साथ की गई इस कार्रवाई ने घोटालों से जुड़े नेटवर्क की परतें खोल दी हैं. ईओडब्ल्यू ने जिन जगहों पर रेड की, वहां से दस्तावेज जब्त किए गए हैं और पूछताछ की जा रही है.

EOW की रेड से पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप: ईओडब्ल्यू की ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस और अधिकारियों की मौजूदगी के चलते सुबह से ही शहरभर में चर्चाओं का दौर तेज है. जांच एजेंसी की कार्रवाई पूरी होने के बाद इसमें और खुलासा हो पाएगा.

Related Articles

Back to top button