ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
पंजाब

पंजाब में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर अहम खबर, बदले नियम

अमृतसर : पंजाब सरकार द्वारा लोगों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में 30 सितंबर तक 10 प्रतिशत छूट दी है, जिसका लोग फायदा भी उठा रहे हैं। वहीं लोगों की सहुलियत के लिए कमिश्नर नगर निगम द्वारा छुट्टी वाले दिन भी प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए आफिस खोलने के निर्देश दिए हैं। वित्तीय वर्ष में निगम के गल्ले में प्रॉपर्टी टैक्स 21.80 लाख रुपए रिकवरी हुई है।

कमिश्नर द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के सभी अधिकारियों को हिदायतें की है कि सभी सुपरिटैंडैंट एवं इंस्पैक्टर अपने-अपने इलाकों में रिकवरी को लेकर कमर कस लें व ज्यादा से ज्यादा रिकवरी लाए, जिसको लेकर विभाग की टीमें कमर्शियल आदारों पर ज्यादा फोकस कर रहीं हैं। इस वर्ष प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने पिछले वर्ष के मुकाबले प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी में भी इजाफा किया है।

निगम के वित्तीय हालात काफी खराब
नगर 
निगम के इस समय वित्तीय हालात काफी खराब चल रहे हैं। कर्मचारी आये दिन वेतन न मिलने को लेकर नोटिस दे रहें हैं व उनके द्वारा हड़ताल करने का भी ऐलान किया जा रहा है। वहीं निगम प्रशासन द्वारा अपने सभी विभागों को रिकवरी को लेकर भी जोर लगाया जा रहा है। चाहे वह वाटर सप्लाई सीवरेज विभाग हो या ट्रैड लाइसैंस हर विभाग को हिदायतें जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button