ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर में पानी बचाने पर मिलेगा प्रॉपर्टी टैक्स में 10% डिस्काउंट, नगर निगम की नई पहल Jabalpur News: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ NSA की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, जानें क्या है ... MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, 42 जिलों के लिए येलो अलर... Sleeping Drooling: सोते वक्त तकिया क्यों हो जाता है गीला? जानें कारण और बचाव के उपाय मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा
राजस्थान

मुंह में पत्थर, ग्लू से चिपके होंठ…रो-रोकर लाल हो गई थीं आंखें; जंगल में इस हाल में मिला 15 दिन का नवजात

राजस्थान के भीलवाड़ा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां जंगल में पत्थरों के बीच एक नवजात बच्चे को फेंक दिया गया. इतनी ही नहीं, उसके मुंह से आवाज ना निकले इसके लिए उसके मुंह में पत्थर के टुकड़े भरे हुए थे और उसके होंठ को फेविक्विक से चिपका दिए गया था. ताकि वह चीख न पाए. बच्चे की रो-रो कर आंखे लाल हो गईं थी. नवजात केवल 10 से 15 दिन का बताया जा रहा है.

जंगल में मवेशी चरा रहे शख्स की नजर बच्चे पर पड़ी. बच्चे को देख उसके होश उड़ गए. उसने तुरंत बच्चे के मुंह से पत्थर को निकाला, पत्थर निकलते ही मासूम चीख-चीख कर रोने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कुछ और लोग पहुंचे. वे लोग तुरंत मासूम को इलाज के लिए लेकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां नवजात का इलाज चल रहा है. इसी दौरान पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

पत्थरों के बीच मिला नवजात

मामले भीलवाड़ा के बिजोलिया थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि बच्चा सीता कुंड मंदिर के सामने सड़क से सटे जंगल में मिला है. यहां कुछ लोग चरवाहे मवेशी चरा रहे थे. इस दौरान एक शख्स को पत्थरों के बीच एक बच्चा मिला. उन्होंने बताया कि बच्चे के मुंह में पत्थर डाला गया था.

उसे निकाला गया और इसके बाद लोगों को मदद के लिए बुलाया गया. इसके बाद बच्चे को बिजौलिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. तेज धूप और गर्म पत्थरों के कारण उसका शरीर झुलस चुका था. जहां उसका इलाज जारी है.

जांच में जुटी पुलिस

मामला सामने आने के बाद से गांववालों में आक्रोश है. उन लोगों ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश कर रही है.

इसके साथ ही पुलिस अस्पतालों में पहुंचकर हाल ही में हुई डिलिवरी की रिपोर्ट को भी खंगाल रही है. आसपास के गांव में भी लोगों से बात की जा रही है और बच्चे के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Related Articles

Back to top button