ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

किसान ट्रैक्टर परेड पर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, रैली में गडबड़ी के लिए पाकिस्तान में बनाए गए ट्विटर हैंडल

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी पर संयुक्त किसान मोर्चा को सशर्त ‘किसान ट्रैक्टर परेड’ को अनुमति दे दी है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से 3 जगहों के लिए ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दी गई है। जिसमें टीकरी बॉर्डर से नागलोई, नजफगढ़ तक 63 किमी का रूट, सिंघु बॉर्डर से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक 62 किमी रूट और गाजीपुर बॉर्डर से 46 किमी रूट तय किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सभी बिंदुओं पर बात हुई है। किसानों की इच्छा का सम्मानजनक हल निकलाने की कोशिश की गई है।

पाक से मिले 308 ट्विटर हैंडल
अधिकारी ने संवददाताओं से बाचतीत में कहा कि ट्रैक्टर रैली में अराजकता फैलाने के कुछ इनपुट मिले हैं। उन्होंने बताया कि रैली को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए पाकिस्तान से 300 से अधिक ट्विटर हैंडलों का इस्तेमाल होने के इनपुट्स मिले हैं। रैली में गड़बड़ी करने के लिए इन ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी कुछ दूर तक ही रैली करने की इजाजत दी है। ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के बाद ही ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुरी तैयारी कर ली है। इसके लिए हरियाणा पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस से भी बातचीत हुई है।

Related Articles

Back to top button