ब्रेकिंग
Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Dhurwa Dam Encroachment: धुर्वा डैम अतिक्रमण मामले की अब ACB करेगी जांच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत
दिल्ली/NCR

5 दिन तक तपेगी दिल्ली! छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र से लेकर केरल तक भारी बारिश का अलर्ट; जानें 15 राज्यों का हाल

दिल्ली में मॉनसून की विदाई के बाद अब मौसम साफ दिखाई दे रहा है. राजधानी में बारिश थम गई है और आने वाले पांच दिनों तक दिल्लीवालों को दोपहर में उमस और गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 1 अक्टूबर तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. इस दौरान दोपहर में तेज धूप खिली रहेगी. आसमान साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

हालांकि, देश के कई हिस्सों में अब भी बरसात का दौर जारी है. आईएमडी ने 26 से 29 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 26, 29 और 30 सितंबर को बारिश के आसार हैं, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

पश्चिम बंगाल और ओडिशा का कैसा है मौसम?

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बरसात का असर दिखेगा. यहां 26 और 27 सितंबर के साथ 1 अक्टूबर को बारिश का पूर्वानुमान है. इसी तरह, पश्चिम बंगाल में 27 सितंबर को अच्छी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

महाराष्ट्र और गोवा सहित इन राज्यों में भारी बारिश

महाराष्ट्र और गोवा में भी मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी. यहां 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. गुजरात में 27 से 30 सितंबर के बीच वर्षा की संभावना जताई गई है. पूर्वोत्तर भारत में भी इस दौरान बारिश का दौर देखने को मिलेगा. असम और मेघालय में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लगातार वर्षा की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी यही स्थिति रहने वाली है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 1 अक्टूबर को अच्छी बारिश का अनुमान है.

तेलंगाना और तमिलनाडु का कैसा है मौसम?

दक्षिण भारत की बात करें तो तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में 26 और 27 सितंबर को वर्षा की संभावना है. तेलंगाना में 26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. कर्नाटक में 26 से 29 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, लक्षद्वीप द्वीप समूह में भी 26 सितंबर को वर्षा दर्ज की जा सकती है.

कुल मिलाकर कहा जाए तो जहां उत्तर भारत में विशेषकर दिल्ली और उसके आसपास बारिश का असर कम हो गया है, वहीं मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मॉनसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Related Articles

Back to top button