ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

कर्नाटक में लॉकडाउन के बीच बस टिकट की बुकिंग अनिश्चितकाल के लिए बंद, बुक हुए टिकट रद

बेंगलुरू। Karnataka Lockdown, कर्नाटक में सभी बस टिकट बुकिंग को अनिश्चितकाल के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की PRO लता टीएस के मुताबिक सभी बस टिकट बुकिंग को अगले आदेश तक रद कर दिया है। उन्होंने साथ ही जानकारी दी कि सभी बुक हुए बस टिकट को रद कर दिया गया है और उनके पैसे रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही सबको पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

2 हफ्ते के लिए सरकार बढ़ाएगी लॉकडाउन- येदियुरप्पा

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि सरकार देश में जारी लॉकडाउन को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।उन्होंने बताया कि अगले दो हफ्तों के लिए जो लॉकडाउन होगा, वह वर्तमान में लागू लॉकडाउन से अलग होगा और केंद्र सरकार जल्द ही इसको लेकर दिशानिर्देशों की घोषणा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि पीएम ने उन्हें लॉकडाउन पर समझौता न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के कई सुझाव दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 1-2 दिनों में सरकार अगले 15 दिनों के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा करेगी।उन्होंने साथ ही कहा कि अगले दो हफ्तों के लिए बढ़ने वाला लॉकडाउन वर्तमान में देश में लागू लॉकडाउन से अलग होगा।कर्नाटक में मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों को सुझाव दिया कि शहरों में रह रहे मजदूरों को गांवों में भेजने के बारे में न सोचें क्योंकि गांव के लोग उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आवश्यक वस्तुओं और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने का सुझाव दिया।गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, इसकी डेडलाइन 14 अप्रैल को खत्म हो रही है।

Related Articles

Back to top button