ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
पंजाब

सरेबाजार एक्टिवा सवार महिला पर जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

मलोट : सरेबाजार महिला पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मलोट में कल शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब एक्टिवा पर बाजार से घर जा रही एक महिला पर उसी मोहल्ले के एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद महिला ने एक ब्यूटी पार्लर में घुसकर अपनी जान बचाई।

इस संबंध में ओम प्रकाश जग्गा ने पत्रकारों को बताया कि उनकी बहू आसमा और उनकी पत्नी एक्टिवा पर बाजार से घर लौट रही थीं। गुरुद्वारा रोड पर एक लड़के ने उनकी बहू के सिर पर तेजधार कापे से हमला कर दिया। बहू अपनी जान बचाने के लिए पास के एक ब्यूटी पार्लर में घुस गई। जिसके बाद घायल महिला को मलोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे एम्स बठिंडा रैफर कर दिया। ओम प्रकाश का कहना है कि उक्त हमलावर के साथ उनका पहले कोई विवाद नहीं था। लेकिन हमलावर उनके घर के पास ही रहता है और उसने उन पर इस हमले की योजना बनाई थी। आज इस मामले में डीएसपीडी रछपाल सिंह का कहना है कि हमलावर रोहित कुमार गुच्छी पुत्र जय प्रकाश ने उन पर तेजधार हथियार से हमला किया है।

Related Articles

Back to top button