ब्रेकिंग
Haryana Weather Alert: हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक; भिवानी में रात का पारा 36.6°C पहुंचा, 27 मई तक... UAE Delivery Boy Jobs: दुबई की मशहूर कंपनी Noon में डिलीवरी राइडर्स की बंपर भर्ती; मिलेगी ₹1 लाख तक ... Hansi Crime News: हांसी के कुंभा गांव में कलयुगी पोते का खूनी खेल; नशे में धुत्त होकर 80 वर्षीय दादा... Andhra Pradesh Police Dog: चलती ट्रेन की भीड़ में 'रुद्र' का कमाल; पहली ही ड्यूटी में पकड़ाया केरल क... India vs Pakistan AC Price: पाकिस्तान में कितने का मिलता है 1.5 टन का AC? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे भारत... Petrol Diesel Price Today: आज शुक्रवार को शांत हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें कंपनियों के घाटे से कब... UP Voter List Dispute: एक ही वोटर का नाम 6-6 बार दर्ज; मैनपुरी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर भड़की स... US Intelligence Report: हमलों के बावजूद ईरान ने फिर खड़ी की अपनी सैन्य ताकत; 6 हफ्ते के युद्धविराम म... Shah Rukh vs Deepika: जब बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आए शाहरुख और दीपिका, जानें 'दिलवाले' और 'बाजीराव म... Fat Loss Signs: वजन भले न कम हो, अगर शरीर में दिख रहे हैं ये 7 बदलाव; तो समझें तेजी से घट रहा है आपक...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button