ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
दिल्ली/NCR

रश्मि, काजल और श्वेता बनीं चैतन्यानंद की गुनाहगार साथी, न्यायपालिका को भी दी धमकी

 दिल्ली में वसंत कुंज में श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च है. इसी इंस्टीट्यूट का संचालक स्वामी चैतन्यानंद था. यहां पढ़ने वाली छात्राओं का बाबा ने न सिर्फ शारीरिक शोषण किया, बल्कि उन्हें इस कदर डर और दहशत में डाल दिया कि आज भी वे भयभीत हैं. छात्राओं के साथ लंबे समय से प्रताड़ना का ये खेल इंस्टीट्यूट में चल रहा था. कुछ छात्राओं ने साहस जुटाकर अपनी आपबीती संस्थान की तीन महिला कर्मचारियों को बताई, लेकिन आरोप है कि उन्हें मदद मिलने के बजाय उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ा.

इंस्टीट्यूट की तीन महिला कर्मचारी स्वामी चैतन्यानंद की करीबी और राजदार बताई जा रही हैं. ये तीनों सगी बहनें हैं. इनके नाम रश्मि, काजल और श्वेता हैं. श्वेता संस्थान में डीन के पद पर थी, जबकि रश्मि और काजल वार्डन के रूप में काम करती थीं.

तीनों का बाबा से होगा आमना-सामना

दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्वामी चैतन्यानंद और इंस्टीट्यूट की तीन महिला कर्मचारियों—रश्मि, काजल और श्वेता—को आमने-सामने लाकर मामला स्पष्ट किया जाएगा. फिलहाल चैतन्यानंद किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि जब बाबा और तीनों महिलाएं आमने-सामने होंगी, तो पूरी सच्चाई सामने आएगी. जांच में चैतन्यानंद के वाट्सएप चैट से भी कई सबूत मिले हैं, जिनमें एक महिला का रात के वक्त का अश्लील फोटो शामिल है.

अगस्त में ही बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी बाबा ने कुछ लड़कियों को यह कहा कि मुझे कुछ नहीं होगा, मैं चीफ जस्टिस को कॉल कर लूंगा. पुलिस के मुताबिक, उसे अपने कार्यों पर कोई पछतावा नहीं है. जांच में यह भी सामने आया कि बाबा ने कुछ लड़कियों को अल्मोड़ा भी ले जाकर अश्लील फोटो भेजने और हनी ट्रैप कराने के लिए निर्देश दिए थे. इसके लिए उसने लड़की को पैसे भी दिए थे.

मोबाइल में लड़कियों के चैट मिले

सूत्रों के मुताबिक, फरारी के दौरान चैतन्यानंद लंदन का वाट्सऐप नंबर इस्तेमाल कर रहा था. उसके मोबाइल में बड़ी संख्या में लड़कियों के साथ चैट मिले हैं, जबकि कई चैट डिलीट भी थे. साथ ही, मोबाइल में HIK Vision एप्लिकेशन मिला है, जिसके जरिए आश्रम के सीसीटीवी कैमरे कनेक्ट थे.

जांच में यह भी सामने आया कि बाबा ने कई लड़कियों के रिज्यूमे मंगवाए थे, एयरहोस्टेस की नौकरी के बहाने उन्हें अपने झांसे में लेने के प्रयास किए गए. उसने कई लड़कियों को मैसेज भेजकर परेशान किया. बाबा अपने आश्रम में लक्जरी रूम में रहता था, जिसमें बेड, टीवी, छोटा ऑफिस और बालकनी जैसी सुविधाएं थीं. आरोप है कि लड़कियों को फंसाने के लिए वह महंगे गहने, घड़ियां, चश्मे और अन्य कीमती गिफ्ट भी देता था. चैतन्यानंद पर शारदा इंस्टीट्यूट की लड़कियों ने छेड़खानी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

Related Articles

Back to top button