देश
मुंबई के धारावी में कोरोना के चार नए मामले, इनमें से एक की मौत

मुंबईः मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत समेत चार नए मामले सोमवार को सामने आए और इसके साथ ही इस झुग्गी-बस्ती इलाके में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढक़र 47 हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि धारावी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले मदीना नगर, जनता को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी और गुलमोहर चॉल में सामने आए हैं।
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 60 वर्षीय एक व्यक्ति की सियोन अस्पताल में मौत हुई उसके नमूनों की जांच के बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी की 16 पॉकेट में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 मामले सामने आए हैं।





