ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

संसद में दिए गए बयान पर किसान नेता Rakesh Tikait ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जवाब

नई दिल्ली। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait, Bharatiya Kisan Union) ने बड़ा बयान दिया है। सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने कब कहा कि एमएसपी समाप्त हो रहा है? हमने तो यह कहा है कि एमएसपी पर एक कानून बनाया जाए। अगर ऐसा कानून बनता है तो देश के सभी किसान लाभान्वित होंगे। अभी, एमएसपी पर कोई कानून नहीं है और व्यापारियों द्वारा किसानों को लूटा जाता है।

बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। संसद में पीएम मोदी ने किसानों से अपना धरना-प्रदर्शन खत्म करने की गुजारिश की है। पीएम मोदी की इस अपील पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि एमएसपी पर कानून बना दो हम केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

यह कहा है पीएम मोदी ने संसद में

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि एमएसपी था, है और रहेगा। इतना ही नहीं उन्होंने मंडियों के भी आधुनिकीकरण की बात कही है। पीएम मोदी ने गुजारिश की है कि किसानों को अपना धरना-प्रदर्शन खत्म करना चाहिए। किसानों ने केंद्र सरकार ने बातचीत की है और आगे भी चर्चा को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन खत्म होना चाहिए और चर्चा जारी रहनी चाहिए।

राकेश टिकैत यह भी कहा है कि दूध के मामले में भी हमारे देश की स्थित ठीक नहीं है। आगे भी हालात यही रहे तो तुर्की जैसे हालात हो जाएंगे और दूध भी बाहर से मंगाना पड़ेगा। राकेश टिकैत ने अपने अहम बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपील करनी चाहिए कि सभी सांसद अपनी-अपनी पेंशन को छोड़ दें।

Related Articles

Back to top button