ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...
देश

BSF जवानों ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक घुसपैठिया मार गिराया

जम्मू। भारतीय सेना से बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में दम तोड़ते आतंकवाद को फिर से हवा देने के लिए पाकिस्तान इस ओर आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के आए दिन प्रयास कर रहा है। वहीं सतर्क भारतीय जवान हर बार पाक मंसूबों को नाकाम बना रहे हैं।

आज सुबह एक बार फिर पाकिस्तान से भारतीय सीमा में की जा रही घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने नाकाम बना दिया है। यहीं नहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ का प्रयास कर रहे पाक घुसपैठियों को बीएसएफ जवानों ने पाक सीमा के भीतर ही ढेर कर दिया। फिलहाल घुसपैठिए की लाश सीमा पार पाकिस्तान की हद में साफ दिख रही है

घुसपैठ का यह प्रयास सांबा सेक्टर में सीमा से सटे चक्क फकीरा इलाके से किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 09.45 बजे के करीब पाकिस्तान की ओर से एक घुसपैठिया निरंतर भारतीय सीमा की ओर आ रहा था। जवानों ने उसे देख लिया। उसके वापस लौटने के लिए कई बार चेतावनी भी दी गई परंतु किसी भी चेतावनी को अनसुना करते हुए घुसपैठिया भारतीय सीमा के बिलकुल नजदीक पहुंच गया।

बीएसएफ जवानों ने उसे अंतिम चेतावनी दी परंतु वह पीछे नहीं हटा। इसके बाद जवानों ने गोली मारकर उसे वहीं ढेर कर दिया। जवानों का कहना है कि घुसपैठिए का शव सीमा के नजदीक साफ दिख रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने अभी तक उसका शव नहीं उठाया है।

वहीं बीएसएफ अधिकारियों ने पाक घुसपैठिए को मार गिराने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके सतर्क जवानों ने सांबा सेक्टर के बीओपी चक फकीरा के क्षेत्र में बीपी नंबर 64 के पास बाड़ की ओर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने जा रहे एक पाक घुसपैठिया देखा। बार-बार चेतावनी के बावजूद घुसपैठियां पीछे नहीं हटा और बाड़ के आसपास ही संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता रहा। जैसे ही उसने एक बार भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया उसे मार गिरा दिया गया। आप को बता दें कि बीएसएफ जवानों ने इससे पहले इसी जगह 23 अगस्त 2020 को भी पाक घुसपैठिये को मार गिराया था। यही नहीं कुछ हाल ही में इसी क्षेत्र में एक सुरंग भी मिली थी, जिसे आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button