ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मध्यप्रदेश

युवक पर चाकू से हमला, बेरहमी से घायल कर काटा प्राइवेट पार्ट

मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मंगलवार रात को घर लौट रहे एक युवक पर नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया. आरोपियों ने युवक को सड़क किनारे खेत में ले जाकर न केवल उसे बेरहमी से पीटा. बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट काट डाले और पेट सहित शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया. घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया गया.

घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया. बुधवार को पाली समाज और गडरिया महासभा के लोगों ने गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. संगठन महामंत्री राजू पाली ने कहा कि इतनी बर्बर घटना समाज और मानवता को शर्मसार करती है. अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत न कर सके. एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया है. उन्होंने कहा कि यह जघन्य अपराध है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस कर रही अलग-अलग एंगल से जांच

इस घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. पुलिस पुरानी रंजिश, निजी विवाद और आपसी दुश्मनी जैसे कई एंगल से जांच कर रही है. हालांकि, जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि यह सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है. इसके साथ घटना ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है. लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. समाज का कहना है कि यदि दोषियों को कठोर सजा नहीं मिली तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे.

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा

फिलहाल पीड़ित युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है और पूरा समाज उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. वहीं पुलिस पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर इस अमानवीय अपराध का पर्दाफाश करे. गडरिया महासभा संगठन महामंत्री राजू पाली का कहना है कि यह घटना मानवता को कलंकित करने वाली है. हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाई जाए. वहीं पूरे मामले में गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button