ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मध्यप्रदेश

इंदौर में एंटी ड्रोन सिस्टम का हुआ सफल परीक्षण, जानिए क्या है एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस के द्वारा एक एंटी ड्रोन सिस्टम का सफल परीक्षण किया है यह ड्रोन सिस्टम कई खूबियां से लैस है ,इसमें दुश्मन के ड्रोन को एक किलोमीटर की सीमा में प्रवेश करते ही सचेत करने के लिए अलार्म सिस्टम जैसी हाईटेक टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। युद्ध के दौरान अक्सर आपने एंटी ड्रोन सिस्टम के बारे में सुना होगा। कुछ इसी तरह का सिस्टम इंदौर में भी बन गया है। इंदौर पुलिस ने वीवीआईपी की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए अत्याधुनिक “एंटी ड्रोन सिस्टम डिवाइस” को अपने सुरक्षा तंत्र में शामिल किया है।

डेढ़ साल की मेहनत के बाद तैयार की गई इस डिवाइस का परीक्षण हाल ही में कनाड़िया थाने में सफलता के साथ किया गया। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया की युवाओं के द्वारा देश की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिसर्व टेक्नोलॉजीज के युवाओं की टीम के द्वारा, हाईटेक टेक्नोलॉजी से सुसज्जित ड्रोन का निर्माण किया गया जिसका कनाडिया थाना क्षेत्र में सफल प्रशिक्षण किया गया है।

 बताया जा रहा है कि यह ड्रोन,पक्षियों और अन्य उड़ने वाले वस्तुओं के बीच अंतर को सटीकता से पहचान ने में भी सक्षम है अगर कोई संदिग्ध या दुश्मन का ड्रोन की 1 किलोमीटर की सीमा में प्रवेश करता है तो इस ड्रोन में लगे हुए अलार्म सिस्टम तुरंत सतर्क कर देंगे। इस नई तकनीक से पुलिस विभाग को न केवल वीवीआईपी सुरक्षा बल्कि विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी बेहतर सुरक्षा देने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button