ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...
धार्मिक

सिंदूर खेला के बाद खराब हुई स्किन और बाल, जानें इसे ठीक करने के असरदार उपाय

दुर्गा पूजा का आखिरी दिन सिंदूर खेला के नाम से जाना जाता है. इस दिन महिलाएं मां दूर्गा को विदाई देने से पहले एक दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं देती हैं और जमकर सिंदूर खेलती हैं. इस दौरान सिंदूर त्वचा और बालों पर भी लगता है, जो बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. मार्केट में मिलने वाले सिंदूर में कई तरह के केमिकल का यूज किया जाता है, जिसमें आर्टिफिशयल कलर और ग्लिटर तो आम है. ये त्वचा पर पड़ते ही खुजली, जलन और रेडनेस का कारण बन सकते हैं.

नारियल तेल या ऑलिव ऑयल का यूज

सिंदूर खेला के बाद स्किन पर अगर रेशेज या फिर रेडनेस हो गई है तो नारियल तेल इससे राहत दिला सकता है. नारियल तेल में मौजूद लोरिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट चेहरे की रेडनेस को कम करते हैं और स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करते हैं. सबसे खास बात ये हर स्किन टाइप के लिए बिल्कुल सेफ है. चेहरे को अच्छे से क्लीन करने के बाद रात को सोने से पहले इसे अपने फेस पर लगा लें.

नेचुरल फेस पैक लगाएं

सिंदूर खेला के बाद अगर गर्दन पर, चेहरे पर सिंदूर जम गया है या उससे खुजली जैसी समस्या हो रही है तो आप स्किन को रिलैक्स करने के लिए नेचुरल फैस मास्का का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपक दही और बेसन को मिक्स करें और एक पैक तैयार करें. इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें. ये स्किन की रेडनेस और जलन को कम करेगा. साथ ही एक फ्रेश लुक भी मिलेगा.

एलोवेरा जेल भी आएगा काम

स्किन के लिए एलोवेरा जेल को वरदान से कम नहीं माना जाता. सिंदूर हटाने के बाद आप एलोवेरा जेल को डायरेक्ट लेकर अपनी स्किन पर लगा लें. एलोवेरा जेल में कूलिंग एजेंट होते हैं, जो स्किन को इंस्टेंट ठंडक देते हैं और त्वचा फ्रेश फील करती है. साथ ही खुजली, जलन और रेडनेस से भी राहत मिलती है.

बालों के लिए अपनाएं ये नुस्खें

ऑयल मसाज जरूर करें

सिंदूर खेला के बाद बालों में अक्सर सिंदूर जमा रह जाता है, जो बाद में डैंड्रफ और हेयरफॉल का कारण बनता है. इसलिए सिंदूर खेला के बाद बालों में हेयर ऑयलिंग जरूर करें. इसके लिए आप नारियल या बादाम तेल का यूज कर सकती हैं. ये दोनों ही तेल हर हेयर टाइप के लिए सूटेबल हैं और बालों को अंदर से नमी भी प्रदान करते हैं.

हेयर मास्क का करें अप्लाई

सिंदूर खेला के बाद बाल काफी रूखे और बेजान हो जाते हैं. ऐसे में उनकी देखभाल की जरूरत होती है. सिर्फ शैंपू और कंडीशनर काफी नहीं है. आप हेयर मास्क लगाकर इसे रिपेयर कर सकती हैं. इसके लिए दही और शहद का पैक तैयार करें और बालों में अच्छे से लगाएं . 15 मिनट के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें.

Related Articles

Back to top button