ब्रेकिंग
पालतू कुत्ते ने 8 साल के मासूम को काटा, कोर्ट ने मालिक को ठहराया जिम्मेदार, सुनाई सजा Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत
उत्तरप्रदेश

‘ये खाने में थूक मिलाते, गांव में घुसने मत दो’, 15 साल की कथावाचक बाल विदुषी लक्ष्मी की मुस्लिमों पर टिप्पणी

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के शमशाबाद ब्लाक में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में मुसलमानों का बहिष्कार करने की अपील की गई है. कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी ने आर्थिक बहिष्कार करने की लोगों से अपील की, इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुसलमानों को गांव में नहीं घुसने दिया जाना चाहिए. इसके लिए हर गांव के बाहर पोस्टर लगाया जाना चाहिए. श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर यहां विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

 

मुस्लिमों के विरोध में लगाएं पोस्टर

बाल विदुषी लक्ष्मी ने कहा कि सड़क पर मुसलमान आई लव मोहम्मद के पोस्टर लहराता है और पैसा कमाने के लिए हिंदू नामों से एवं हिंदू देवी देवताओं के नाम से ढाबा चलाता है. वहीं बाल विदुषी लक्ष्मी ने यह भी कहा कि हर गांव में बोर्ड लगना चाहिए कि हमारे गांव में मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है.

बाल विदुषी लक्ष्मी ने और क्या कहा?

व्यास पीठ से बाल विदुषी लक्ष्मी ने कहा कि मुसलमान आतंकवादी गतिविधियों में पाए जाते हैं. इसलिए इनसे सावधान रहना जरूरी है. वहीं योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ब्लाक शमशाबाद के गांव खेड़ा में चल रहा है. वहीं 5 अक्टूबर को विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश भर के संत महामंडलेश्वर सम्मिलित होंगे.

Related Articles

Back to top button