ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
खेल

शिखर धवन ने गेंदबाजों को बना दिया विलेन, जाने वजह….

आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 46वां मैच खेला गया। पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। वहीं, मुंबई ने 18.5 ओवर में 216 रन बनाकर मैच जीत लिया। ईशान ने 75 रन और सूर्या ने 66 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए लिविंगस्टन ने नाबाद 85 रन बनाए थे।

मैच के बाद शिखर धवन ने कहा, “हमने आज अच्छी शुरुआत की थी और यह एक अच्छा स्कोर था, लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य रहा कि हम इसे डिफेंड नहीं कर सके। ऋषि धवन ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। हमने ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंदबाजी की, जबकि हम और टाइट गेंदबाजी कर सकते थे। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव हमसे मैच छीनकर ले गए।”

मोहाली में मिली लगातार चौथी हार

गौरतलब हो कि पंजाब किंग्स ने मोहाली में इस सीजन लगातार चौथा मैच गंवाया है। वहीं, मोहाली में मुंबई और पंजाब के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं। इसमें से चार बार पंजाब को जीत मिली हैं। वहीं, मुंबई ने पांच बार बाजी मारी। याद हो कि पंजाब ने वानखेड़े में मुंबई को हराया था। बुधवार को मोहाली में पंजाब को हराकर बदला चुकता किया।

7वें स्थान पर पहुंचा पंजाब

बता दें कि इस जीत के साथ मुंबई प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले वह सातवें स्थान पर थी। मुंबई ने 9 मैच में 5 जीत और चार हार के साथ 10 अंक हो गए हैं। मुंबई ने लगातार दो मैच जीतकर दमदार वापसी की है। वहीं, पंजाब को प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह छठे स्थान से सातवें स्थान पर खिसक गई है। पंजाब के 10 मैच में 5 जीत और 5 हार के साथ 10 अंक हो गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button