ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु...
मनोरंजन

संकट में मददगार: सलमान ने गरीब परिवारों के लिए ट्रकों में भरकर भेजा राशन, विधायक जीशान सिद्दीकी तस्वीरें शेयर कर कहा-‘शुक्रिया’

मुंबई: महामारी कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ऐशे में हर कोई हर संभव मदद करने में जुटा है। बाॅलीवुड स्टार्स भी लोगों की मदद के लिए आ गए आ रहे हैं। वहीं बाॅलीवुड के दबंग खान यानि  सलमान खान ने एक बार फिर से इस महामारी के समय से नेक काम किया है।

उनके इस नेक काम की तारीफ हर कोई कर रहा है। दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद के बाद सलमानने मजदूरों के लिए ट्रकों से खाना भेजा है

इस बात की जानकारी मुंबई के बांद्रा ईस्ट एरिया के विधायक जीशान सिद्दीकी ने दी। जीशान सिद्दीकी ने ट्वीट कर लिखा-‘आपके इस योगदान के लिए सलमान खान आपका शुक्रिया। जब भी किसी को मदद की जरूरत होती है आप हमेशा मदद के लिए एक कदम आगे रहते हैं. यह बात आपने फिर से साबित कर दी।’

बता दें कि इससे पहले सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25000 दिहाड़ी मजदरों की मदद करने का ऐलान किया था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने 16000 मजदूरों के एकाउंट में पैसे भी जमा करवाए थे।

ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी वाहवाही करते नहीं थक रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7529 हो गई है। जबकि इस जानलेवा वायरस से अबतक 242 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button