ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
खेल

हरभजन सिंह ने दिल्ली पुलिस को सराहा, बोले- टीम एफर्ट से जीत सकते हैं कोरोना से जंग

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस से लड़ रहे देश के लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की तारीफ भी की है, जो अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को ताक पर रखकर देश की राजधानी वासियों की मदद कर रही है। हरभजन सिंह ने ये भी कहा है कि जिस तरह टीम एफर्ट से मैच जीते जाते हैं। उसी तरह टीम एफर्ट से ही हम कोरोना वायरस से जंग जीत सकते हैं।

हरभजन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि क्रिकेट का मैदान हो या जंग का मैदान हम बिना टीम की एकता के किसी भी मैदान में नहीं जीत सकते। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जो भारत की लड़ाई छिड़ी हुई है उसमें अपना योगदान भी दीजिए। भारत सरकार के साथ और दिल्ली पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। इस तरह कोरोना वायरस के खिलाफ जीत मिलेगी।

भज्जी ने आगे कहा है, “अपने घर पर रहो, सेहतमंद रहो, तदुंरुस्त रहो और सफाई रखो। भगवान आपका भला करे।” बता दें कि हरभजन सिंह समेत तमाम क्रिकेटर भारतवासियों को प्रेरित करने और इस कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। यहां तक कि हरभजन सिंह ने जरूरतमंदों की मदद करने का फैसला भी किया है और वे 5000 लोगों के भोजन का इंतजाम कर रहे हैं।

Vikash Gaur के अन्य ट्वीट देखें

बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे देश की मदद के लिए बीसीसीआइ समेत तमाम क्रिकेटर आगे आए हैं और उन्होंने देश की मदद की है। भारत में अगर कोरोना वायरस की बात करें तो आंकड़े हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 8 हजार के करीब पहुंच गई है, जबकि इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है, जो कि काफी भयावह नजर आती है।

Related Articles

Back to top button