ब्रेकिंग
Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग...
मध्यप्रदेश

दुर्ग में नौकरी के नाम पर ठगी: खाद निरीक्षक और चपरासी पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश देने वाले आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक और चपरासी जैसे पदों पर फर्जी नियुक्ति आदेश देकर लाखों रुपए वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलगांव (अंजोरा) पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

8 आवेदकों से 22 लाख की ठगी

प्रार्थी दीपेश कुमार निषाद (26 वर्ष), निवासी महमरा ने 2 अक्टूबर को थाना पुलगांव में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के मनोज साहू ने अपने साथी मुकेश वर्मा और उसके भांजे रजत वर्मा के साथ मिलकर खाद निरीक्षक पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख की मांग की थी। इसमें से ₹2 लाख नगद व ऑनलाइन माध्यम से लिया गया और व्हाट्सएप पर फर्जी नियुक्ति आदेश भेजा गया।

शिकायत में यह भी उल्लेख था कि आरोपियों ने केवल उनसे ही नहीं बल्कि अन्य कई लोगों से भी लाखों रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी की है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अब तक 8 आवेदकों से कुल 22 लाख रुपए की ठगी की है।

Related Articles

Back to top button