गर्भावस्था में करवा चौथ व्रत रखना कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट्स ने बताए जरूरी नियम और सावधानियां।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में एक खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शादी-शुदा जिंदगी में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. करवा चौथ के उपवास में पूरा दिन बिना कुछ खाए और बिना पानी पिएं बिताया जाता है. ऐसे में एक सवाल बहुत आम हो जाता है कि, प्रेगनेंसी के दौरान करवा चौथ व्रत रखना रखना चाहिए या नहीं? क्योंकि कई महिलाएं प्रेगनेंसी में भी भावनात्मक, पारंपरिक और पारिवरिक वजहों से व्रत रखना चाहती हैं. हालांकि, गर्भावस्था के दौरान पूरा दिन भूखा-प्यासा बच्चे की सेहत पर असर डाल सकता है.
अगर आप भी प्रेगनेंट हों और इस बार करवा चौथ का व्रत रखने का विचार कर रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं और अगर व्रत प्रेगनेंट महिला व्रत रख रही है तो किन बातों का ध्यान रखें. ताकि मां और शिशु की सेहत पर इसका बुरा असर न पड़ सके.






