ब्रेकिंग
सतना में हड़कंप: रिटायर्ड DSP पर दर्ज हुआ बिजली चोरी का केस, तीनों आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें इंदौर में महालक्ष्मी का दिव्य स्वागत! कहीं 'स्वर्ण पुष्प' से पूजा तो कहीं 5100 दीपों की जगमग, शहर के... रतलाम का महालक्ष्मी मंदिर बना 'कुबेर धाम'! करोड़ों के गहनों और नोटों से हुआ श्रृंगार, भक्तों को मिल ... रफ्तार का कहर! उज्जैन में दर्दनाक दुर्घटना, तीन युवकों ने गंवाई जान, कार के उड़े परखच्चे, एक घायल अस... हैवानियत की हद! ऑटो ड्राइवर ने 9 साल की बच्ची के साथ किया रेप का प्रयास, रीवा पुलिस ने तुरंत दबोचा द... बड़ा हादसा टला! रीवा के रिहायशी इलाके में पटाखों का 'बारूद' गोदाम, पुलिस ने छापा मार कर 10 लाख रुपये... इंदौर का राजवाड़ा बना आस्था का केंद्र: दीपोत्सव के लिए सजे बाजार, पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़े ल... बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू! 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाओं के पेपर अब 'बोर्ड पैटर्न' पर होंगे... करोड़ों का 'खजाना' खेत में! दुर्लभ 'रेड सेंड बोआ' सांप किसान के बाड़े में मिला, वन विभाग ने सुरक्षित... महाजाम से हाहाकार! दिल्ली-NCR से यूपी तक चक्का जाम, एक्सप्रेस-वे पर घंटों फंसी गाड़ियां, ट्रेनों में...
पंजाब

पंजाब के लोगों को CM मान का बड़ा तोहफा! श्री आनंदपुर साहिब में …

आनंदपुर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री आनंदपुर साहिब का दौरा किया, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास किया। इससे गुरु नगरी की अलौकिक सुंदरता और निखरेगी। आपको बता दें कि हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

अपने संबोधन के दौरान सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि यह हेरिटेज रोड 55 साल बाद बन रही है। आनंदपुर साहिब को व्हाइट नगरी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया जाएगा और 6 द्वार बनाए जाएंगे, जो पुरानी विरासत से जुड़े होंगे। यह एक ऐतिहासिक बात होगी।

उन्होंने कहा कि  इस सेवा को पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं। यहां होला-मोहल्ला समेत कई ऐतिहासिक मेले लगते हैं। बाढ़ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बेशक, पंजाब को बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन पंजाब संकटों से उबरकर संकटों को छोटा कर देता है। पंजाबियों का जज्बा, पंजाबियों के इरादे संकटों को छोटा कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button