ब्रेकिंग
कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की... उज्जैन का तिलभांडेश्वर महादेव: हर साल तिल के दाने बराबर बढ़ता है शिवलिंग! महाकाल की तर्ज पर मिलता है... ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' की तलाश: ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, गली-गली में हो र...
खेल

वैभव सूर्यवंशी ने की लापरवाही? मिली वॉर्निंग, अब होगी ‘जांच’

14 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारत की अंडर 19 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. ये दौरा अब अपने आखिरी मुकाम पर है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के बीच दूसरा मल्टी डे मैच 7 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जिसके साथ ही ये दौरा भी खत्म हो जाएगा. हालांकि, इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरने से पहले वैभव सूर्यवंशी को वॉर्निंग मिली है. वैभव को सिर्फ वॉर्निंग देकर ही नहीं छोड़ा गया बल्कि ये भी कहा गया कि भारत लौटने पर उनकी जांच भी होगी.

फिटनेस को लेकर लापरवाही? कोच ने पूछे सवाल

अब सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी कौन सी गलती कर दी? उन्हें किस बात की वॉर्निंग दी गई है? तो ऐसी तो कोई बात सीधे तौर पर नहीं है लेकिन भारत में बैठे उनके राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौर को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी कहीं अपनी फिटनेस के साथ लापरवाही तो नहीं बरत रहे? राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की ओर से इसे लेकर विक्रम राठौर और वैभव सूर्यवंशी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर शेयर की गई है.

वीडियो कॉल पर टीम इंडिया के भी बैटिंग कोच रह चुके विक्रम राठौर ने पहले तो वैभव सूर्यवंशी से ऑस्ट्रेलिया में एंजॉय करने की बात कही. फिर उन्होंने उनसे फिटनेस का हाल पूछा? विक्रम राठौर ने सवाल किया कि- फिटनेस कैसा चल रहा है? इस पर वैभव सूर्यवंशी ने ये तो कहा कि अच्छा चल रहा है. मगर कोच विक्रम राठौर उनके जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे. लिहाजा, उन्होंने जांचने-परखने की बात कही. विक्रम राठौर ने वैभव से फिटनेस पर कहा कि- वो तो अब देखने पर पर ही पता चलेगा, आ जा तू…?

वैभव सूर्यवंशी से फिटनेस पर सवाल-जवाब के बाद विक्रम राठौर ने फिर आगे के लिए उन्हें ऑल द बेस्ट कहा.

ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी के ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने वहां मल्टी डे मैच में खेली पहली पारी में ही शतक जड़ा है. उन्होंने 113 रन बनाए थे, जो कि मल्टी डे फॉर्मेट में अब तक का उनका बेस्ट स्कोर है.

Related Articles

Back to top button