ब्रेकिंग
Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ... Delhi Airport Security Lapse: अमृतसर से म्यूनिख भागे तीन इतालवी नागरिक, गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे ... Brijendra Singh vs Devender Chatar Bhuj Attri: 32 वोटों से हार के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में... Siwani Ganesh Mahotsav: सिवानी के संजीवनी आश्रम में 15वें गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 10 करोड़ की ... Haryana Politics News: दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'महंगाई से जनता त्रस्त ... Birender Singh on Haryana Youth Jobs: हरियाणा में बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर पर बरसे बीरेंद्र...
व्यापार

JCB, हैवी मशीन बनाने वाली कंपनी ने कर दिया कमाल, 1 दिन में 15% भागा शेयर, आखिर क्यों

Eimco Elecon (India) Ltd, जो भारी मशीनों का निर्माण करती है, ने हाल ही में शेयर बाजार में जोरदार धमाका कर दिया है. इस कंपनी के शेयर में अचानक जबरदस्त तेजी देखी गई, जिससे निवेशकों की नजर इस पर फिर से टिकी हुई है. खास बात यह है कि इस तेजी के पीछे प्रमुख निवेशक विजय केडिया का बड़ा हाथ है. केडिया ने कंपनी के 57,400 शेयर लगभग 11 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदे, जिससे शेयर की कीमत में बुधवार को 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

विजय केडिया के निवेश ने मचाई हलचल

विजय केडिया, जो शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों में गिने जाते हैं, ने Eimco Elecon में बड़ी मात्रा में निवेश किया है. ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार, उनकी कंपनी Kedia Securities Private Limited ने शेयर प्रति 1906 रुपये के करीब इस खरीदारी को अंजाम दिया, जो कि बाजार की बंद कीमत से करीब 4.4 प्रतिशत ज्यादा था. निवेश के अगले ही दिन कंपनी के शेयर ने 5 प्रतिशत की तेजी दिखाकर 1917 रुपये के करीब बंद हुए. जिसके बाद आज शेयर में फिर 15% से भी अधिक तेजी देखी गई और शेयर 2000 रुपए का स्तर पार करते हुए 2241.25 रुपए पर पहुंच गया.

कंपनी का बिजनेस और हालिया प्रदर्शन

Eimco Elecon मशीनरी बनाने वाली कंपनी है, जो खासकर भूमिगत और ओपनकास्ट खदानों के लिए मशीनें बनाती है. कंपनी ने जून तिमाही में 14.48 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले तिमाही के मुकाबले थोड़ा कम है. वहीं कंपनी का रेवेन्यू 67.56 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 3 प्रतिशत कम हुआ है, लेकिन तिमाही आधार पर 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है.

शेयर की पिछले साल की परफॉर्मेंस

हालांकि कंपनी का शेयर पिछले एक साल में लगभग 22 प्रतिशत नीचे गिरा है. लेकिन पिछले तीन सालों में इस शेयर ने 488 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जो इसे मल्टीबैगर साबित करता है. वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1,269.36 करोड़ रुपये है. शॉर्ट टर्म की बात करें तो शेयर ने पिछले 1 हफ्ते में 20% की बढ़त दिखाई है.

Related Articles

Back to top button