ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

पाकिस्तान का दिग्गज बल्लेबाज बोला- मशीन खराब हो सकती है, कोहली की बल्लेबाजी नहीं

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के चारों और चर्चे हैं और इस बात में कई दोराय नहीं कि किसी भी परिस्थिति में लय में आ जाते हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और एशिया के ब्रैडमैन के नाम से मशहूर जहीर अब्बास ने कोहली को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मशीन खराब हो सकती है लेकिन विराट कोहली की बल्लेबाजी नहीं।

एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत में जहीर ने कहा कि स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज हैं। वहीं कोहली को उन्होंने तीनों प्रारूपों का कंप्लीट पैकेज बताया। उन्होंने कहा कि स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में कोहली से ज्यादा कंसिस्टेंट हैं, लगभग हर सीरीज में रन बनाते हैं। यहां तक कि डेविड वॉर्नर भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं पहले भी कह चुका हूं कि एक बल्लेबाज को तीनों प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। इस लिहाज से विराट कोहली (Virat Kohli) सभी खिलाड़ियों की तुलना में अधिक निरंतर हैं।

अब्बास ने कहा, विश्व क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाज के तौर पर स्थापित होने के लिए सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वैसे भी भारतीय टीम बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलती है। शीर्ष खिलाड़ी होने के नाते विराट कोहली अधिकतर मैचों में हिस्सा लेते हैं। ये उनका काम है और आज वो इसी की बदौलत हैं इसलिए वो इससे बोर नहीं हो सकते। उन्होंने कहा वह कोई मशीन नहीं हैं। एक मशीन भी कई बार खराब काम कर सकती है। इस वक्त कोहली की टक्कर का कोई खिलाड़ी नहीं है।

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बाबर आजम को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि बाबर पाकिस्तान के लिए निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि उन्होंने बाबर की तुलना कोहली से तो नहीं की लेकिन ये उम्मीद जरूरत जताई कि वो लगातार नए मुकाम हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button