ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में रवींद्र नारायण रवि ने ली शपथ

रवींद्र नारायण रवि ने शनिवार को तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने बनवारीलाल पुरोहित का स्थान लिया है जिन्हें अब पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी ने रवि को यहां राजभवन में एक आधिकारिक समारोह में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी और अन्य शामिल हुए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रवि को पिछले हफ्ते ही राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया था। इससे पहले रवि नगालैंड के राज्यपाल थे। उन्हें केंद्र ने नगा शांति वार्ता के लिए वार्ताकार भी नियुक्त किया था। शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टालिन ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावू और अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों का उन से परिचय करवाया।

Related Articles

Back to top button