ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला: राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख, विपक्ष ने सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की है. राहुल गांधी ने वाई पूरन कुमार की हत्या पर कहा था, “हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार जी की आत्महत्या उस गहराते सामाजिक ज़हर का प्रतीक है, जो जाति के नाम पर इंसानियत को कुचल रहा है.”

राहुल गांधी की ओर से परिवार से मिलना पूरे मामले की जांच कर रहे अधिकारियों पर दबाव डाल सकता है. साथ ही इस मुलाकात से वह अपने दलित हितैषी होने के दावे को भी सच साबित कर रहे हैं. कांग्रेस पहले से ही NDA सरकार में पिछड़ी जातियों पर हो रहे हत्याचारों का मुद्दा उठा रही है. राहुल गांधी ने वाई पूरन के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों से बात की है.

परिवार के साथ करीब 50 मिनट तक की मुलाकात

राहुल गांधी ने परिवार से मिलने के बाद कहा कि ये एक परिवार का मामला नहीं है… दलितोंमें गलत मैसेज जा रहा है. दलितों के साथ 10-15 दिन से नहीं, सालों से सिस्टमैटिक भेदभाव हो रहा है. सीएम ने इनको पर्सनली कमिटमेंट दिया, जिसमें फ्री एंड फेयर जांच की बात की थी. सीएम से कहता हूं कि बेटियों को जो कमिटमेंट दिया है कि उनके पापा फ्यूनरल होने दिया जाए उसे होने दे, तमाशा बंद कीजिए. सीएम को इस बात को समझना चाहिए.

राहुल गांधी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की और कहा परिवार सिर्फ कार्रवाई की मांग कर रहा है. मैं प्रधानमंत्री- सीएम से कह रहा हूं कि जल्दी से जल्दी उन अफसरों पर कार्रवाई करें.

DGP को भेजा छुट्टी पर

वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में एक बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया है. यह कदम विपक्ष और अधिकारी के परिवार के बढ़ते दबाव के बीच उठाया गया है, जिन्होंने कुमार को परेशान करने के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इससे पहले, हरियाणा सरकार ने इस मामले में रोहतक के SP नरेंद्र बिजारनिया का तबादला कर दिया था.

SIT को चाहिए वाई पूरन का लैपटॉप

चंडीगढ़ पुलिस ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार को नोटिस जारी कर उनके पति का लैपटॉप मांगा है. पुलिस के मुताबिक आईपीएस अधिकारी की मौत की चल रही जांच में लैपटॉप को एक अहम सबूत माना जा रहा है. मामले की जांच कर रही SIT का मानना ​​है कि इस लैपटॉप में कई अहम जानकारियां हो सकती हैं, जिनमें उस कथित सुसाइड नोट का मूल प्रारूप भी शामिल है जो उस पर मिला था.

Related Articles

Back to top button