ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

गाजीपुर: अनंतनाग हमले में शहीद महेश कुशवाहा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

गाजीपुर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद महेश कुशवाहा का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ शुक्रवार को गाजीपुर में कर दिया गया। हजारों नम आखों के बीच शहीद के 5 वर्षीय पुत्र ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। जैतपुरा गांव में गंगा तट पर अंतिम संस्कार के दौरान शासन प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान महेश कुशवाहा का पार्थिव शरीर गुरुवार की देर रात गाजीपुर पहुंचा। गांव में शहीद का शव पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। लोगों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीद को नमन किया।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही पार्थिव शरीर के साथ देर रात गाजीपुर पहुंचे। इस दौरान पूरे गांव में हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज उठे। हजारों हाथों ने अपने जिले के लाल की शहादत पर फक्र जाहिर करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी गई। उल्लेखनीय है कि गाजीपुर के जैतपुरा गांव के रहने वाले महेश कुशवाहा पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button