ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
बिहार

बिहार चुनाव 2025: BJP ने झोंकी पूरी ताकत! PM मोदी के 10 और अमित शाह के कार्यक्रमों की लिस्ट जारी, पटना बनेगा प्रचार का केंद्र

बिहार चुनाव को लेकर हलचल बनी हुई है. पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आज शुक्रवार को खत्म हो रही है. नामांकन प्रक्रिया खत्म होते ही राजनीतिक रैलियों का सिलसिला भी तेज हो जाएगा. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री कल गुरुवार को ही पटना पहुंच चुके हैं और आज उनकी एक जनसभा भी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बिहार आने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. ऐसे में अगले कुछ दिनों में बिहार में राजनीतिक हलचल काफी तेज होने वाली है.

बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के बिहार में 10 कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं. हालांकि पीएम मोदी के कार्यक्रम का अभी खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि पीएम अगले कुछ दिनों में जनसभा के लिए बिहार का दौरा करने वाले हैं. इस बीच अमित शाह बिहार की राजधानी पटना में बने हुए हैं. वह गुरुवार को विधानसभा चुनाव से संबंधित कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे. अमित शाह आज दोपहर 3.30 बजे पटना के गांधी मैदान के ज्ञान भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाषण देंगे.

40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

चुनाव प्रचार को लेकर बीजेपी पूरी तैयारी में जुट गई है. पार्टी ने गुरुवार को बिहार में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के अलावा 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम भी शामिल हैं.

पटना में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)के सहयोगी दल बिहार में जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने यह भी साफ किया कि चुनाव के बाद अगली सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसका फैसला निर्वाचित विधायकों द्वारा लिया जाएगा.

आज खत्म हो रही नामांकन प्रक्रिया

अमित शाह ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें एक बड़ा समाजवादी नेता करार दिया और कहा कि जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख की राजनीति हमेशा कांग्रेस विरोधी रही है. वह जेपी आंदोलन के एक अगुवा नेता थे और उन्होंने इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस के खिलाफ जंग भी लड़ी थी.

बिहार में पहले दौर की वोटिंग के लिए शुक्रवार (17 अक्टूबर) को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो रही है. 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2 चरणों में (6 नवंबर और 11 नवंबर) मतदान कराया जा रहा है. वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.

Related Articles

Back to top button