ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

Lockdown- बांद्रा स्टेशन मामला: मजदूरों को गुमराह करने का आरोपी गिरफ्तार, 1000 लोगों पर FIR

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ इकट्ठा होने के मामले में पुलिस ने विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। विनय दुबे को नवी मुंबई पुलिस ने पकड़ा और मुंबई पुलिस को सौंप दिया। विनय दुबे पर लॉकडाउन के बीच भीड़ को गुमराह करने का आरोप है। विनय दुबे ने ‘चलो घर की ओर’ कैंपेन चलाया था और इसको लेकर उसने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। उसने ट्विटर पर भी चेतावनी भरी पोस्ट लिखी थी।

Alok Mishra@shrialokmishra

There was no sudden gathering in Bandra, Mumbai, it was being planned for the last several days.
Vinay Dubey is from Bhadohi.
For the past several days, through social media, this charity thief was provoking migrant laborers.@Uppolice @bhadohipolice @MrityunjayUP @ShishirGoUP

Embedded video

881 people are talking about this

दूबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड करके महाराष्ट्र सरकार से मांग की थी कि वह प्रवासी कामगारों के लौटने का इंतजाम करे, जो कोरोनावायरस के कारण जारी लॉकडाउन में फंसे हुए हैं। वह वीडियो में कहता है कि प्रवासी कामगार अपने पैतृक गांव जाना चाहते हैं। उसने कहा ता कि अगर 18 अप्रैल तक ट्रेन नहीं चलाई गई तो भारी संख्या में मजदूर इसका विरोध करेंगे।  वहीं पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया संदेशों के चलते ही मजदूर बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठे हो गए। इनमें से ज्यादातर लोग बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के थे। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

PunjabKesari

दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505(2) और एपिडेमिक एक्ट की धारा 3 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। बता दें कि मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। वहीं ट्रेन न चलने के कारण मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और मजदूरों को वहां से हटाया गया। बता दें कि कोरोना की गंभीरतो को देखते हुए पूरे देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान न तो कोई ट्रेन चलेगी, न बस और न ही हवाई सफर लोग कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button