ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

बांद्रा भीड़ मामला:सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने वाला शख्स गिरफ्तार, चला रहा था अभियान

मुंबई: देशव्यापी लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के मुंबई बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हजारों प्रवासी मजदूरों की भीड़ देखने को मिली। पुलिस को इस भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस बीच मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लिया है।

विनय दुबे नामके इस शख्स ने मुंबई में सोशल मीडिया पर ‘चलो घर की ओर’ नाम का कैंपेन चला रहा था। इस शख्स ने अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा था कि उसने प्रवासी मजदूरों को बांद्रा में इकट्ठा होने की बात कही थी। देश में मौजूदा समय कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 14 अप्रैल यानि कि मंगलवार को खुलने वाला था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन को आगामी 3 मई तक के लिए आगे बढ़ाया गया है। जिसके बाद इस विनय दुबे नामके इस शख्स ने मुंबई के मजदूरों को सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाकर गुमराह किया। मुंबई पुलिस ने इस शख्स के खिलाफ धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं।

Related Articles

Back to top button