ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

कोरोना वायरस: जम्मू कश्मीर की विभिन्न जेलों से 204 कैदी रिहा

जम्मू: कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जम्मू और कश्मीर की जेलों में भीड़ भाड़ कम करने के उद्देश्य से इस महीने 204 कैदियों को रिहा किया गया जिनमें से 45 ऐसे कैदी थे जिन्हें सख्त जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा गृह विभाग ने केंद्र शासित क्षेत्र के बाहर की जेलों में बंद 41 कैदियों से भी पीएसए हटा दिया है और उनकी रिहाई के आदेश दिए हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, “केंद्र शासित क्षेत्र की विभिन्न जेलों से एक से 13 अप्रैल के बीच 204 कैदियों को रिहा किया गया। इनमें पीएसए के तहत गिरफ्तार किए गए 45 कैदी शामिल थे। इसके अलावा विचाराधीन कैदी समीक्षा समिति द्वारा 78 विचाराधीन कैदियों को भी रिहा करने का फैसला किया गया।” उन्होंने कहा कि 204 कैदियों में से 16 को परोल पर छोड़ा गया। तीन सदस्यों वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में शामिल कैदियों को छोड़कर अन्य वारदातों में शामिल इन कैदियों को एक अप्रैल को रिहा करने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

Back to top button