ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

गुजरात में कांग्रेस का MLA कोरोना पॉजिटिव, CM-डिप्टी सीएम से कर चुका है मुलाकात

गांधीनगरः गुजरात के जमालपुर से कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित छावड़ा ने दी। बता दें कि मंगलवार को ही उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के गृह मंत्री से मुलाकात की थी।
PunjabKesari
अहदमाबाद का जमालपुर खाडिया इलाका कोरोना का हॉट स्‍पॉट है। यहीं के विधायक इमरान खेडावाला मंगलवार दोपहर गांधीनगर में मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्‍यमंत्री नी‍तिन पटेल, ग्रह राज्‍यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा, मुख्‍य सचिव अनिल मुकीम व पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा के साथ एक बैठक में शामिल थे। इसके अलावा अन्‍य मंत्रियों व मीडिया कर्मियोंसे भी खेडावाला ने मुलाकात की थी। कांग्रेस विधायक शैलेष परमार व विधायक ग्‍यासुद्दीन शेख भी इस बैठक में थे, देर रात्रि ये दोनों होम क्‍वारंटाइन में चले गए। जबकि खेडावाला को एसवीपी अस्‍पताल में दाखिल कराया गया है।

खेडावाला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैठक में शामिल मुख्‍यमंत्री व अन्‍य लोगों के भी कोरोना संक्रमण की आशंका बढ गई है। गौरतलब है कि इस बैठक में ग्‍यासुद्दीन के अलावा अन्‍य सभी मास्‍क के बिना थे अथवा चेहरे से मास्‍ट हटाया हुआ था। मुख्‍यमंत्री सहित अन्‍यों को अब होम क्‍वारंटाइन अथवा सेल्‍फ आइसोलेशन में जाना पड सकता है। चिकित्‍सकों की मानें तो आगामी 4 से 15 दिन में मुख्‍यमंत्री व बैठक में शामिल अन्‍यों को कोरोना का टेस्‍ट कराना पड सकता है।

इससे पहले कोरोना को लेकर उपजे हालात पर चर्चा के लिए मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी व उपमुख्‍यमंत्री नीतिन पटेल ने कोर कमेटी के साथ बैठक की। इसमें अधिक संक्रमित इलाके अहमदाबाद के दाणीलीमडा तथा कोट विस्‍तार के शाहपुर, कालुपुर, कारंज, खाडिया, गायकवाड हवेली, दरियापुर इलाके में 15 से 21 अप्रेल तक के लिए कफ़र्यू लागू करने का फैसला किया गया। दाणीलीमडा तथा कोट विसतार में इस दौरान कोरोना संक्रमण को काबू में लेने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब हैकि तब्‍लीगी जमात के करीब सवा सौ तथा शूरा जमात के 1100 के करीब लोगों के गुजरात में आने के बाद अहमदाबाद व वडोदरा में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढने लगी। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट में स्‍थानीय प्रशासन ने मासक पहनना अनिवार्य किया गया है, ऐसा नहीं करने पर एक से 3 हजार के जुर्माने व जेल की सजा का भी प्रावधानकिया है।

Related Articles

Back to top button