ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

अमरनाथ यात्रा : गत 4 वर्ष के मुकाबले रिकार्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

श्रीनगर: अमरनाथ गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। यह हिंदुओं की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है। इस वर्ष गत 4 साल के मुकाबले सबसे अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हैं लेकिन आतंकी घटना की आशंकाओं के चलते यात्रा को बीच में ही स्थगित कर दिया गया है। श्री अमरनाथ जी श्राइन वैबसाइट के अनुसार 32 दिनों तक चली अमरनाथ यात्रा में करीब 3,42,883 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं जो पिछले 4 साल में सबसे अधिक हैं।

वर्ष 2018 में 60 दिनों तक चली यात्रा में कुल 2,85,006 यात्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किए थे। वहीं 2018, 2017, 2016 और 2015 में क्रमश: 2,85,006 (60 दिन में), 2,60,003 (40 दिन में), 2,20,490 (48 दिन में) और 3,52,771 (59 दिन में) यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। लेकिन किसी बड़ी आतंकी घटना की आशंका के चलते प्रशासन ने यात्रा को बीच में ही रोकने के आदेश दे दिए हैं। अमरनाथ यात्रा रूट पर सुरक्षा बलों को एक स्नाइपर राइफल मिली है इसलिए यात्रियों और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। वैसे यात्रा 15 अगस्त तक चलनी थी।

छड़ी मुबारक को लेकर अनिश्चितता
अमरनाथ यात्रा निर्धारित समय से पहले ही रोक देने के चलते छड़ी मुबारक की रस्म पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। इस बार छड़ी मुबारक की रस्म 15 अगस्त के दिन होनी थी। इसी दिन रक्षाबंधन का त्यौहार भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button