ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
उत्तरप्रदेश

हृदय विदारक घटना: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां, एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थियां, इलाके में पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक 55 साल के व्यक्ति की मौत शनिवार को अस्पताल में हो गई. वह कई दिनों से भर्ती था. बेटे के मौत की खबर जैसे ही उसकी वृद्ध मां को मिली, सदमें में उसने भी दम तोड़ दिया. मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. देवीगंज बाजार में इससे मातम छाया हुआ है. मां-बेटे के प्यार और उनके बीच लगाव की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.

कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार के रहने वाले मुन्ना अग्रहरि (52) एक हफ्ते से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. वह पिछले 10 सालों से ब्रेन हेमरेज बीमारी से पीड़ित थे. इसी बीच शनिवार को इलाज के दौरान मुन्ना की मौत हो गई. इस बात की जानकारी जैसे ही उनके घर पहुंची वहां चीख-पुकार मच गई. मुन्ना की 78 वर्षीय वृद्ध मां तारा देवी बेटे की मौत की बात सुनते ही दहाड़ मार-मारकर रोने लगी.

बेटे की मौत के सदमें मां की मौत

इस बीच एक दम से मां बेहोश होकर गिर गई. अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवारजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक ही दिन में मां-बेटे की मौत की खबर से पूरे देवीगंज में कोहराम मच गया. दोपहर बाद जब बेटे का शव देवीगंज पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई. मातम के माहौल में पूरे इलाके की आंखें नम हो गईं.

‘दुख सहन नहीं कर पाई मां’

मुन्ना अग्रहरि देवीगंज बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी थे. उनका एक बेटा और एक बेटी है. मां-बेटी की मौत के बाद से ही उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये सब हो गया है. परिजनों का कहना है कि बेटे के जाने का दुख मां सहन नहीं कर पाई, उसी गम में मां ने भी साथ छोड़ दिया. मुन्ना पिछले 10 सालों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.

Related Articles

Back to top button