ब्रेकिंग
Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो...
छत्तीसगढ़

दिवाली से पहले कपड़ा मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, 600 करोड़ तक का होगा कारोबार

रायपुर: धनतरेस के बाद दिवाली का त्योहार आने वाला है. त्योहारों को लेकर इस बार कपड़ा बाजार में ज्यादा रौनक नजर आ रही है. दुकानदारों का कहना है कि त्योहार और शादियों का सीजन करीब होने से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक लोग खरीदी करते रहेंगे. कपड़े के व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में शूटिंग शर्टिंग के साथ ही अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन की साड़ियां भी ग्राहकों के द्वारा पसंद की जा रही है एक अनुमान के मुताबिक पूरे प्रदेश में धनतेरस और दिवाली में 600 करोड़ के कपड़े बिकने का अनुमान है.

600 करोड़ तक का होगा कारोबार: कपड़ा दुकानदार अशोक गोलछा ने बताया कि दिवाली में कपड़े का बाजार इस बार अच्छा चल रहा है. क्योंकि सोने और चांदी के दाम में उछाल आया है. सोने चांदी के दाम में आए उछाल की वजह से ग्राहक दिल खोलकर कपड़े की खरीदी कर रहे हैं. तीजा पोला के पर्व के बाद से कपड़े का बाजार गुलजार हो गया है.

‘कारोबार पर जीएसटी रिफॉर्म का नहीं दिख रहा असर”: कपड़ा दुकानदार घनश्याम छतरे ने बताया कि कपड़े का बाजार इस साल काफी अच्छा है. इसमें किसी तरह का कोई फर्क दिखाई नहीं पड़ रहा है. जीएसटी रिफॉर्म का कपड़े पर कोई असर नहीं दिख रहा है. महिलाएं 1500 से लेकर 2500 तक की साड़ियां पसंद कर रहे हैं. फ़ेंडी डोला सिल्क, पचमीना सिल्क जैसी साड़ियों की डिमांड है. आने वाले दो-तीन दिनों तक कपड़ा बाजार में ग्राहकी अच्छी रहेगी.

Related Articles

Back to top button